
देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष श्री प्रेम चंद अग्रवाल ने अल्पसंख्यकों के कल्याणार्थ हेतु राज्य स्तरीय समिति के लिए भाजपा विधायक श्री हरभजन सिंह चीमा एवं कांग्रेस के विधायक श्री फुरकान अहमद को नामित किया।
अवगत कराना है कि राज्य में अल्पसंख्यकों के कल्याण के लिए प्रधानमंत्री जी के नये 15 सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति द्वारा राज्य स्तरीय समिति पुनर्गठित की गई है ।उत्तराखंड विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2017 के फलस्वरूप उक्त राज्य स्तरीय समिति में दो नव निर्वाचित विधान सभा सदस्यों को नामित किया गया है।इस समिति के कार्य राज्यों के अल्पसंख्यकों के सामाजिक एवं आर्थिक अवस्था के संबंध में राज्य सरकार द्वारा बनाए गए अधिनियम, नियम, परिनियम तथा निर्गत किए गए परिपत्र, आवेदन, निदेश आदि के कार्यान्वयन की समीक्षा करना हैं।
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने अपेक्षा की है अल्पसंख्यक समुदाय के कल्याण के लिए प्रधानमंत्री के 15 सूत्रीय कार्यक्रम को लागू करने व अल्पसंख्यक बाहुल्य जिलों में बहुक्षेत्रीय विकास कार्यक्रम को क्रियान्वित करने के लिए गठित राज्य स्तरीय समिति के नव निर्वाचित सदस्य पूरी कर्तव्यनिष्ठा से अपनी ज़िम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे।


