Wednesday, March 11, 2026
Home ब्रेकिंग न्यूज़ अब भारत को पवित्र देश का दर्जा दे दे माेदी सरकार:जस्टिस काटजू

अब भारत को पवित्र देश का दर्जा दे दे माेदी सरकार:जस्टिस काटजू

katju123

राजनीति में धर्म को मिलाने की बात से नाराज  सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस मार्कण्डेय काटजू का ताजा ट्वीट चुनावी राजनीतिक माहौल में गर्मी दे सकता है . सरकार के काम को लेकर काटजू ने ट्वीट किया, ‘अब बस यही कसर रह गई है कि मोदी सरकार भारत को पवित्र देश  का दर्जा दे दे. काटजू ने इसके लिए वजहें भी गिनाई और सुझाव भी दिए.अपने ट्वीट में कटाजू ने चुटकी लेते हुए कई सुझाव भी दिए है।

भारत को होली कंट्री ?

यहां गंगा नर्मदा जैसी पवित्र नदियां बहती हैं.

वेद पुराण, रामायण महाभारत, जैसी पवित्र किताबें लिखी गईं.

गाय पवित्र पशु है, जिसकी रक्षा के नाम पर ढ़ोगीं बाबा लोग जनता को ठगते हैं.

राम, कृष्ण, महावीर यहीं पैदा हुए और बुद्ध को ज्ञान यहीं मिला.

दुनिया का सबसे बड़ा मेला कुंभ भी तो इसी पवित्र देश में लगता है.

अयोध्या, मथुरा, काशी, कांची पुरी, हरिद्वार, मदुरै जैसे पवित्र शहर यहीं हैं. अब तो अमृतसर और आनंदपुर को भी पवित्र शहरों का दर्जा मिल सकता है.

काटजू ने दिए ये सुझाव

रघुपति राघव राजाराम को राष्ट्रगान घोषित किया जाए.

इंडिया गेट की ज़मींदोज कर 100 फीट ऊंची भगवान राम की प्रतिमा बनवा दी जाए.

देश में राष्ट्रीय अभिवादन जय श्री राम हो.

हनुमान चालीसा गायन से पूरे देश में दिन की शुरुआत हो, यानी भोर से ही हनुमान चालीसा पाठ शुरू हो जाए.

हर शहर के मुख्य चौक पर गोमाता की प्रतिमा हो जिसकी देखरेख गौरक्षक करें. उन्हें गोरक्षा के नाम पर कुछ भी करने का अख्तियार हो.

महिलाएं गेरुआ साड़ी पहने और घूंघट जरूर हो, ताकि दूसरों की बुरी निगाह से बचें.

सारे पुरुष गेरुआ वस्त्र पहने और कंठ में रुद्राक्ष की माला भी.

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2