Saturday, March 14, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड अब चंदा मामा नहीं रहेंगे दूर के, सीएम धामी ने दी इसरो...

अब चंदा मामा नहीं रहेंगे दूर के, सीएम धामी ने दी इसरो के वैज्ञानिकों को शुभकामनाएं।

देहरादून – चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसरो के वैज्ञानिकों को शुभकामनाएं दी है।

सीएम धामी ने कहा है कि भारत की टेक्नोलॉजी अब दुनिया को दिशा देगी, साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि बचपन में हम पढ़ा करते की चंदा मामा दूर के लेकिन अब चंदा मामा सामने होंगे।
बता दें कि चंद्रयान-3 आज शाम 6:00 बजे चंद्रमा पर लैंडिंग करेगा जिसको लेकर भारत के कई स्थानों पर दुआएं मांगी जा रही हैं ताकि सफल लैंडिंग हो सके।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2