शैली श्रीवास्तव- मोदी सरकार का बड़ा तोहफा, अब मोबाइल पर मिलेगी सभी सरकारी सेवाओं की जानकारी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का देश को डिजीटल इंडिया बनाने का सपना अब पूरा होता नजर आ रहा हैै। अब सरकारी सेवाओं के बारे में सूचना हासिल करने या उनकी प्रक्रिया जानने के लिए लोगों को भटकना नहीं पड़ेगा। केंद्र सरकार व्हाट्सऐप की तर्ज पर उमंग ऐप में संदेश आदान-प्रदान की देने जा रही है सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय यूआईटी ने इसकी रूपरेखा तैयार कर ली है और जल्द ही इसे लागू कर लोगों को सुविधा मुहैया कराई जाएगी। आईटी मंत्रालय के मुताबिकए दुनियाभर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल कर लोगों को सरकारी सेवाओं में सूचना या उसे जुड़ी प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त कराई जा रही है। देश में बड़े पैमाने पर लोग व्हाट्सऐप का प्रयोग करते हैं, ऐसे में उन्हें इस माध्यम की पूरी समझ है। जिसकों देखते हुए मंत्रालय इसी तर्ज पर उमंग ऐप लाॅच करने जा रही है। पहले चरण में इसे हिंदी भाषा में लागू किया जाएगा और फिर इसे क्षेत्रीय भाषाओं में भी लागू किया जाएगा।



