
इस बार हरिद्वार कुम्भ मेले में भीड़ प्रबंधन पर खास ध्यान दिया जा रहा है। कुम्भ मेले में अब अपनो से अपने नही बिछड़ेंगे। इसके लिए कुम्भ मेला पुलिस ने 25 थानों में खोया पाया केंद्र बनाये है। इससे अलग विभिन्न प्राइवेट कंपनियों के सीएसआर फण्ड से 8 कंप्यूटराइज्ड खोया पाया केंद्र बनाए गए है। आईजी कुम्भ संजय गुंज्याल ने नीलधारा टापू पर खोया पाया केंद्र का उद्घाटन किया। उन्होंने बताया कि शाही स्नान के दौरान भीड़ का दबाव बढ़ जाता है, भीड़ में कोई अपनो से न बिछड़े इसके लिए उनके द्वारा बनाये गए ये 31 खोया पाया केंद्र बहुत सहायक होंगे।