अल्मोड़ा – उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत अपने पैतृक गांव मोहनरी दुर्गेश्वर महादेव मंदिर में मूर्ति स्थापना कार्यक्रम आयोजित किया गया। भव्य कार्यक्रम के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने मंदिर में भगवान गणेश और हनुमान की मूर्ति स्थापित की गई।
मूर्ति स्थापित के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मूर्तियों की प्राण-प्रतिष्ठा के बाद मंदिर में हवन पूजन, हवन यज्ञ में आहुति डाली गई। विभिन्न अनुष्ठान के साथ पूजा अर्चना की गई। मंदिर में हनुमान चालीसा पाठ भी किया गया। मूर्ति स्थापना कार्यक्रम में शामिल होने कांग्रेस कार्यकर्ता, ग्रामीणों पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के पैतृक गांव मोहनरी पहुंचे।
मूर्ति स्थापना कार्यक्रम के बाद हरीश रावत ने सभी कार्यकर्ताओं, ग्रामीणों ने मुलाकात कर उनकी कुशलक्षेम पूछी। कार्यकर्ताओं, ग्रामीणों ने रावत को नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी में प्रमुख स्थान मिलने पर बधाई दी। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कार्यकर्ताओं से अपने – अपने क्षेत्र के राजनीतिक हालातों पर भी चर्चा की तथा कांग्रेस की मजबूती के लिए कार्यरत रहने का आह्वान किया।



