अनुष्का के पापा मम्मी से मिलने उत्तराखंड पहुंचे विराट..!!

0
1216

virat-kohli-and-anushka-sharma_1482590738
बॉलीवुड अदाकार अनुष्का शर्मा इन दिनों अपने बॉयफ्रेंड विराट कोहली के साथ उत्तराखंड का रूख किया है। दोनों कपल्स् को आज दिन में जौलीग्रांट एयरपोर्ट से बाहर आते हुुए देखा गया। बताया जा रहा है कि विराट ऋषिकेश अनुष्का के माता पिता से मिलने आए है।

बता दे कि आज दिन में करीबन दो बजे विराट कोहली अनुष्का शर्मा के साथ दिल्ली से जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। एयरपोर्ट से बाहर निकलते हुए दोनों लोगों से बचते दिखे।  तुरंत विराट अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ गाड़ी में बैठकर मशहूर हिल स्टेशन नरेंद्रनगर स्थित होटल आनंदा के लिए रवाना हो गए। खबर है कि विराट और अनुष्का उत्तराखंड में लंबी छुट्टी पर रुकने की प्लानिंग करके आए हैं। हालांकि वह कब तक रुकेंगे इसकी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here