Thursday, February 26, 2026
Home अंतर्राष्‍ट्रीय अनुच्छेद 370 हटाने से बौखलाया पाकिस्तान, रोकी समझौता एक्सप्रेस, असमंजस में यात्री……

अनुच्छेद 370 हटाने से बौखलाया पाकिस्तान, रोकी समझौता एक्सप्रेस, असमंजस में यात्री……

जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद से पाकिस्तान बौखलाया हुआ है। पाकिस्तान ने अब समझौता एक्सप्रेस रोक दी है। ये जानकारी पाकिस्तान मीडिया के हवाले से आ रही है। इससे पहले पाकिस्तान ने भारत से राजनयिक संबंधों में कमी की थी। पाकिस्तान ने अपने ट्रेन ड्राइवर और गार्ड को समझौता एक्सप्रेस के साथ भेजने से मना कर दिया है। इस मामले पर अटारी अंतरराष्ट्रीय रेलवे स्टेशन के सुपरिंटेंडेंट अरविंद कुमार गुप्ता ने बताया कि आज पाकिस्तान से समझौता एक्सप्रेस को भारत आना था, लेकिन इस दौरान पाकिस्तान से संदेश आया कि भारतीय रेल अपने ड्राइवर और क्रू मेंबर को भेजकर समझौता एक्सप्रेस को ले जाए। उन्होंने बताया कि पाकिस्तानी रेलवे ने सुरक्षा कारणों से यह फैसला लिया है। अब भारतीय रेल ड्राइवर और गार्ड को जिनके पास वीजा है, उन्हें समझौता एक्सप्रेस को लेने भेजा जाएगा। जम्मू और कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के बाद से पाकिस्तान कश्मीर मुद्दे पर लगातार टांग अड़ा रहा है। जबकि भारत साफ शब्दों में इसे आंतरिक मामला बता चुका है। पाकिस्तान ने कश्मीर से 370 हटाने के फैसले को अंतरराष्ट्रीय मुद्दा बना दिया है। यूएन में पाकिस्तान की राजदूत मलीहा लोधी ने इस मुद्दे को आज यूएन में उठाया। उन्होंने इस पर कहा कि आज मैंने संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस के चीफ स्टाफ मारिया लुईसा रिबेरो वियोटी से मुलाकात की। उनके सामने कश्मीर पर भारत के फैसले के बारे में जानकारी दी और कहा कि सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों का अनुपाल कराने के लिए यूएन को दखल देना चाहिए।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2