अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, हादसे में दो सगे भाइयों की मौत।

देहरादून/ऋषिकेश – थाना मुनिकीरेती क्षेत्रान्तर्गत गूलर से 1 किमी आगे पावकीदेवी की ओर एक मारुति ओमनी कार संख्या यूके 07 बीजी-4377 अनियंत्रित होकर 200 फ़ीट गहरी खाई मे जा गिरी। जिसमे चार लोग सवार थे।
प्राथमिक जानकारी के अनुसार एक व्यक्ति की मौके पर ही मृत्यु हो गई। घायलों को 108 के माध्यम से एम्स ऋषिकेश भर्ती कराया गया। इस घटना में कुल दो की मौत होने की खबर आई है। बताया जा रहा है की दोनो सगे भाई थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here