
देहरादून। उच्च न्यायालय नैनीताल के निर्देश पर राजधानी देहरादून की सड़कों पर चल रहा महाअभियान गति पकड़ रहा है। तीसरे दिन सहारनपुर तथा धर्मपुर क्षेत्र में ध्वस्तीकरण अभियान चलाया गया। अभियान दल भारी संख्या में पुलिस बल साथ ले गए थे। टास्क फोर्स के साथ डोजर, लेजर तथा मशीने साथ थी। अवकाश का दिन होने के कारण इस अभियान में तेजी लाई गई है। आम दिनों में सड़कों पर वाहनों की भीड़ के कारण अभियान चलाने में समस्या होती है। इस अभियान के दौरान यातायात परिवर्तित किया गया था लेकिन धर्मपुर और सहारनपुर चौक पर जाम की स्थिति बनी हुई थी। कुछ क्षेत्रों में दुबारा नाप-जोख की गई ताकि गलत पैमाइश न हो पाए।
इस अवसर पर एमडीडीए, पुलिस बल तथा प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित थे।



