Homeराज्यउत्तराखण्डअतिक्रमण अभियान हुआ और तेज

अतिक्रमण अभियान हुआ और तेज


देहरादून। उच्च न्यायालय नेनीताल के निर्देश पर अतिक्रमण हटाओ महाअभियान जारी है। इसके तहत प्रिंस चौक क्षेत्र में ध्वस्तिकरण की कार्यवाही की गई। इस ध्वस्तिकरण के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई थी। अब तक लगभग चार सौ अवैध अतिक्रमणों पर जेसीबी चल चुकी है। ध्वस्तिकरण का यह अभियान यूकेडी कार्यालय से इनामुल्ला बिल्डिंग तक पहुंच गया है। ध्वस्तिकरण के बाद दुबारा लोगों द्वारा कब्जा किए जाने के कारण समस्या गंभीर हो गई है। एमडीडीए के प्रवक्ता के अनुसार सोमवार को चले ध्वस्तिकरण तथा चिन्हीकरण में आठ टीमें लगी है, जिनमें एक हजार से अधिक लोगों को शामिल किया गया है ताकि अभियान न पड़ने पाये।
इस अभियान की रिपोर्ट उच्च न्यायालय नैनीताल को भेजी जानी है जिसके कारण प्रशासन के लोग कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular