Homeराज्यउत्तराखण्डअज्ञात लोगों ने की चौकीदारी करने के लिए खेत में गए व्यक्ति...

अज्ञात लोगों ने की चौकीदारी करने के लिए खेत में गए व्यक्ति की निर्मम हत्या, पुलिस जांच में जुटी।

नैनीताल/रामनगर – शनिवार की सुबह रामनगर विकासखंड के अंतर्गत ग्राम सांवल्दे पूर्वी नई बस्ती के समीप स्थित नदी किनारे एक व्यक्ति का खून से लथपथ शव बरामद होने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलने पर सीओ बलजीत सिंह भाकुनी एवं कोतवाल अरुण कुमार सैनी मौके पर पहुंचे और उन्होंने शव को कब्जे में लेने के साथ ही मामले की जानकारी जुटानी शुरू कर दी।

घटना के संबंध में जानकारी देते हुए सीओ बलजीत सिंह भाकुनी ने बताया कि इसी गांव में रहने वाला 49 वर्षीय रमेश चंद्र जो कि शुक्रवार को रात में अपने गेहूं की चौकीदारी करने के लिए खेत में गया था और शनिवार को सुबह अज्ञात लोगों द्वारा रमेश चंद्र का मुंह पत्थरों से कुचल कर उसकी निर्मम हत्या कर दी गई।

शनिवार की सुबह सांवल्दे नदी की ओर से स्कूल जा रहे बच्चों द्वारा जब यह शव मौके पर पड़ा देखा गया तो बच्चों द्वारा इसकी जानकारी ग्रामीणों को दी गई। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। वही ग्रामीणों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी कई सवाल खड़े करते हुए हत्याकांड का शीघ्र खुलासा करने की मांग पुलिस से की है। वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद कई ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए।

सीओ भाकुनी ने बताया कि मामले में कुछ संदिग्ध लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है तथा शव का पोस्टमार्टम कराने की कार्रवाई की जा रही है उन्होंने बताया कि हत्याकांड का शीघ्र खुलासा कर दिया जाएगा।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular