हरिद्वार/रुड़की – मंगलौर क्षेत्र के तांशीपुर गांव में देर रात वृद्ध महिला की गला काटकर निर्मम हत्या कर दी गई। वृद्ध महिला अपने बेटी के साथ घर पर अकेली रहती थी। हत्या के वक्त मृतक महिला की बेटी घर से बाहर गई हुई थी। बेटी ने घर वापस कर देखा तो वृद्ध महिला का निर्वस्त्र शव लहूलुहान फर्श पर पड़ा मिला।
महिला की हत्या की सूचना मिलने पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और घटना जानकारी जुटाने में जुट गई। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
वहीं सीओ मंगलौर पंकज गैरोला ने बताया की वृद्ध महिला की आयु 80 वर्ष के लगभग है और वह अकेले घर में अपनी बेटी के साथ रहती थी। अज्ञात लोगों द्वारा महिला की गला रेत कर हत्या की गई है।
पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।





