अगर आप भी हैं शॉपिंग के शौकीन तो जानें किस दिन क्या खरीदना होगा आपके लिए शुभ और क्या खरीदना होगा अशुभ, पढ़े और शेयर करें…..

हमारे जीवन में शुभता और अशुभता जैसी तमाम चीजें जुड़ी हुई हैं। फिर चाहे दिन हो या रंग या फिर दिशा। खरीदारी से भी शुभता और अशुभता का वास्ता होता है। यही कारण है कि कई बार आप बड़े शौक से चीजें खरीदकर लाते हैं लेकिंन या तो वह चोरी हो जाती है या फिर टूट-फूट जाती है, जबकि कुछ चीजें आपके साथ सालों-साल चलती रहती हैं। जिसे आप अपने लिए लकी मानने लगते हैं। यदि आपके सामने भी हमेशा यही संकट बरकरार रहता है कि आखिर किस दिन कौन सा सामान खरीदें जो शुभ साबित हो तो हम आपकों बताते है…..

रविवार:-
रविवार का दिन सूर्य देवता को समर्पित है, इसलिए इस दिन लाल वस्तुएं, गेहूं, पर्स, दवाइयां, कैंची, आंखों से संबंधित सामान खरीदना शुभ माना जाता है। इस दिन लोहा और लोहे से बने सामान खरीदने से बचना चाहिए। साथ ही फर्नीचर, हार्डवेयर का सामान, वाहन के कलपुर्जे आदि नहीं खरीदना चाहिए।

सोमवार:-
भगवान शिव का यह दिन आपके लिए शुभ साबित हो इसके लिए आप सोमवार को चावल, बर्तन, दवाएं, दूध से बनी मिठाइयां और डेरी उत्पाद खरीदें। वहीं इस दिन स्टेशनरी, कला संबंधी चीजें, म्युजिक से जुड़ी चीजें, खेल का सामान, कंप्यूटर, मोबाइल आदि नहीं खरीदना चाहिए।मंगलवार:-
यह शुभ दिन जीवन के अमंगल को दूर करके मंगलमय बनाने वाले बजरंगबली को समर्पित है। इस दिन किचन का सामान, लाल रंग की वस्तुएं, ज्वलनशील उत्पाद और प्रॉपर्टी खरीदना शुभ माना जाता है। मंगलवार को जूते भूलकर न खरीदें। साथ इस दिन लोहे का सामान, फर्नीचर, मोबाइल आदि की खरीददारी से बचना चाहिए।

बुधवार:-
बुधवार का दिन शुभता के प्रतीक और रिद्धि-सिद्धि के दाता गणपति और माता सरस्वती की साधना-अराधना का होता है। इस दिन स्टेशनरी, कला में प्रयोग होने वाली वस्तुएं, गाड़ी और घर के सजावट की सामान की खरीदारी करनी चाहिए। बुधवार के दिन चावल, दवाएं, ज्वलनशील पदार्थ वाली चीजें, बर्तन, एक्वेरियम आदि की खरीददारी से बचना चाहिए।

बृहस्पतिवार:-
श्री नारायण को समर्पित इस दिन कोई भी इलेक्ट्रॉनिक सामान की खरीददारी शुभ होती है। साथ ही इस दिन प्रॉपर्टी से जुड़ी चीजें खरीदना लाभदायक साबित होता है। लेकिंन इस दिन आंखों से जुड़ी चीजें जैसे चश्मा, काजल, आदि नहीं खरीदना चाहिए। गुरुवार के दिन कोई भी नुकीली या धारदार चीज खरीदने से बचें। साथ ही इस बर्तन, पानी आदि से जुड़ी चीजों के शोपीस खरीदने से बचें।शुक्रवार:-
सुख और सौभाग्य की देवी मां लक्ष्मी जी को समर्पित शुक्रवार के दिन चमड़े से बने सामान जैसे – पर्स, बेल्ट, जूते आदि और सौंदर्य प्रसाधन के सामान खरीदना शुभ होता है। इस दिन आप घर या आॅफिस की सजावट का सामान विशेष रूप से खरीद सकते हैं। शुक्रवार के दिन किचन और पूजा-पाठ संबंधी सामान खरीदने से बचना चाहिए। साथ ही साथ वाहन के कलपुर्जें भी न खरीदें।

शनिवार:-
सूर्य पुत्र शनिदेव न्याय के देवता माने जाते हैं। इस दिन वाहन, मशीनें, ऐसेसरिज, हार्डवेयर, फर्नीचर, औजार, कालीन और पर्दे आदि खरीदना शुभ होता है। शनिदेव की नाराजगी से बचना चाहते हैं तो शनिवार के दिन भूलकर भी सरसों का तेल, नमक और चमड़े से बनी वस्तुएं न खरीदें। साथ ही साथ लोहे की अलमारी, चाकू, कैंची, अनाज या मसाले आदि चीजें नहीं खरीदनी चाहिए।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here