Wednesday, March 11, 2026
Home अध्यात्म अगर आप चाहते हैं घर में बना रहे लक्ष्मी जी का वास,...

अगर आप चाहते हैं घर में बना रहे लक्ष्मी जी का वास, तो करें ये उपाय !

माता लक्ष्मी की कृपा अपने घर और परिवार पर कौन नहीं चाहता. मां को खुश करने के लिए लोग तरह-तरह की पूजा-अर्चना करते हैं. ज्योतिष और तंत्र शास्त्र में कुछ चीज़ें ऐसी बताई गई हैं जिन्हें घर में रखने से से मां लक्ष्मी की कृपा हम सब पर बनी रहती है. कहते हैं कि यह चीज़ें मां लक्ष्मी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती हैं.

  •  कौड़ी: घर में कौड़ी रखने से कभी भी पैसों की कमी नहीं होती. मान्यता की मानें तो कौड़ी को माता लक्ष्मी की सगी बहन माना गया है. कौड़ी आपको बुरी नज़र और संकटों से भी बचा कर रखती है.
  • मां लक्ष्मी की चरण पादुकाएं   : उनकी चांदी से बनी चरण पादुकाएं घर के मंदिर में रखें. किसी विशेष उद्देश्य के लिए भी आप इसे अपने घर में रख सकते हैं. लेकिन ध्यान रहे इन चरण पादुकाओं की दिशा पैसे या ज्वेलरी रखने वाली स्थान की तरफ होना चाहिए.
  • पारद लक्ष्मी प्रतिमा: घर में पारद से निर्मित मां लक्ष्मी की प्रतिमा रखिये. मां लक्ष्मी के पारद स्वरुप की पूजा करने से मन की सभी इच्छाएं पूरी होती हैं.
  • दक्षिणावर्ती शंख : दक्षिणावर्ती शंख को देवी लक्ष्मी का प्रति स्वरुप कहा जाता है. साथ ही इसे धन-संपदा, ऐश्वर्य और समृद्धि का भी प्रतीक माना जाता है. इसलिए यह शंख घर पर रखने से आपकी सारी परेशानियां दूर होने लगती हैं. इसे घर की तिजोरी या फिर पैसा रखने वाले स्थान पर रखें.
  • कमल गट्टा|: कमल गट्टा का प्रयोग पूजा-पाठ और मंत्र जाप के लिए किया जाता है. घर के पूजा स्थान पर कमल गट्टा की माला रखने से मां लक्ष्मी की विशेष कृपा बरसती है. आप इसकी माला भी धारण कर सकते हैं. यह आपको हर प्रकार की परेशानियों से बचाएगा.

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2