Homeअध्यात्मअगर आपकी राशी है ये तो आज का दिन आपके लिए हो...

अगर आपकी राशी है ये तो आज का दिन आपके लिए हो सकता है खास !

मेष (Aries) आज आप नया कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। घर व दोस्तों के बीच अपनी स्थिति सुधारने के बारे में सोचें। आज आपका मन कुछ अधिक भावनाशील रहेगा। समस्याओं को दिमाग से बाहर खदेड़ दें। व्यापारी वर्ग पैसो के लेन-देन के प्रति सतर्क रहें और दूर की यात्रा करने से बचें। कोई नया काम या प्रोजेक्ट मिल सकता है।

वृषभ (Taurus) आज  कुछ लोग अपने घर का नवीनीकरण करा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आज आपके किसी महत्वपूर्ण विचार या योजना को मान्यता मिलेगी। आर्थिक स्थिति में धीरे-धीरे सुधार होना शुरु होगा, पैसा की तंगी खत्म हो सकती है। आपके व्यापार में जो आपके सहयोगी है वे आपकी सहायता कर सकते हैं और उससे आपको लाभ भी प्राप्त होगा।

मिथुन (Gemini) आज आर्थिक स्थिति में सुधार होगा साथ ही सामाजिक वर्चस्व में वृद्धि होगी। आज आपके परिवार के लोग आप से खुश रहेंगे और घर में शांति बनी रहेगी। विवाद को बढ़ावा न दें। आप खुद पर नियंत्रण रखे। ज्यादा क्रोधित ना हो वरना इस से बनते काम बिगड सकते हैं। आर्थिक कारणों से परेशान रहेंगे। आज आपकी कार्यक्षमता बढ़ेगी और आपके के साथ आपके रिश्ते में टेंशन कम हो जाएगी।

कर्क (Cancer) व्यापार के क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा की वजह से मानसिक तनाव आ सकता है। वैवाहिक जीवन में नोक-झोंक बनी रहेगी दोस्तों की मदद से आपके कार्य सफल हो सकते हैं। इस समय सहयोगियों पर नजर रखें क्योंकि वह आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं।

सिंह (Leo) आज रिश्तो को मजबूत करने की कोशिश करें। यह आपके लिए अपने अंतर्मन में झाँकने का बहुत अच्छा समय है और आपको इसका उपयोग अपनी कमियां दूर करने के लिए इसका उपयोग जरुर करना चाहिए। धन लाभ होगा। जीवनसाथी से बहुत ज़्यादा उम्मीदें रखना आपको वैवाहिक जीवन में उदासी की तरफ ले जा सकता है।

कन्या (Virgo)  आज आपकी सहायता कोई मित्र या रिश्तेदार करेगा, किसी धार्मिक स्थल पर जाने की सम्भावना है। किसी अजनबी व्यक्ति से नजदीकी न बढ़ाए। किसी घर में सदस्य से लड़ाई हो सकती है। प्रतिभा पर भरोसा रख कार्य करें।

तुला (Libra)   आपको अपने प्रिय के साथ समय बिताने की जरूरत है, ताकि आप दोनों एक-दूसरे को अच्छी तरह से जान व समझ सकें। सामाजिक यात्रा होगी। मानसिक तौर पर तैयार नहीं रहने के कारण आपको बदलते परिवेश से समस्या हो सकती है। घरेलू मोर्चे पर व्याप्त किसी गलतफहमी को समय रहते दूर करने की जरुरत है ,अन्यथा नुकसानदायी हो सकता है।

वृश्चिक (Scorpio)  आज अनियमितता के कारण स्वास्थ्य प्रतिकूल हो सकता है। आज आपका रुझान आध्यात्म की तरफ रहेगा। भाई-बहनों से मनमुटाव हो सकता है। भाग्य आपके साथ है। समाजिक मोर्चे पर नई निति अपनाने का फायदा नजर आएगा।

धनु (Sagittarius)  गुस्से पर नियंत्रण रखें। ऐसी गतिविधियों में शामिल हों जो रोमांचक हों और आपको सुकून दें। किसी ऐसे नए उद्योग से जुड़ने से बचें जिसमें कई भगीदार हों। वकील के पास जाकर कानूनी सलाह लेने के लिए अच्छा दिन है। अपनों से मन मुटाव हो सकता है। बातचीत में नरमी बरतनी होगी जिससे सारे कार्य पूर्ण होंगे और राजकीय कार्य भी जल्द से जल्द होने की सम्भावना है।

मकर (Capricorn) आज आप महसूस करेंगे कि परिवार की जीवन में कितनी अहमियत होती है। आपके अंदर ऊर्जा और आत्मविश्वास का स्तर ज्यादा बना रहेगा। आपको कुछ नई बातें पता चल सकती हैं। माता से सुख मिलेगा। दोस्तों से भी मुलाकात होगी। आज आप अपना ध्यान ज्यादा काम करने में लगाएंगे। दूसरे लोग आपके आत्मविश्वास को महसूस करेंगे। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली के योग बन रहे हैं।

कुंभ (Aquarius) आज आपकी आमदनी बढ़ने के आसार हैं। कार्य क्षेत्र में लाभ होगा। धार्मिक काम और दैवीय दर्शन के लाभ मिलेंगे। अचानक यात्रा के कारण आप आपाधापी और तनाव का शिकार हो सकते हैं। आज के दिन आप खुद पर भरोसा रख सकते हैं और किसी भी काम में आगे बढ़ सकते हैं।

मीन (Pisces)  आज लोग आपसे सहानु भूति रखेंगे। किसी खास शख्स या करीबी से धोखा मिलने के आसार हैं। पैसों के लेन-देन में सतर्कता बरतें। बेरोजगारों के लिये आज का दिन शुभ समाचार ला सकता है। प्रेम और वैवाहिक संबंधों में बहुत हद तक सुधार होने की संभावना है। प्रतियोगी परीक्षाओं के लिये विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत करनी होगी।

 

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular