हरिद्वार- अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद की महत्वपूर्ण बैठक आज कनखल स्थित बड़ा अखाड़ा उदासीन में संपन्न हुई। बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। बैठक में यौन शोषण के आरोपों से घिरे पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री स्वामी चिन्मयानंद को क्लीन चिट दी गई। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत नरेंद्र गिरी ने कहा कि स्वामी चिन्मयानंद को षड्यंत्र के तहत फंसाया गया है। अखाड़ा परिषद स्वामी चिन्मयानंद के साथ है। संतों ने माना कि स्वामी चिन्मयानंद को झूठा फंसाया गया है। कुछ लोग उन्हें ब्लैकमेल करने के इरादे से षड्यंत्र करके उन्हें फंसाने में जुटे हुए हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात भी कही गई।
इस दौरान राफेल पर नाम लिखने को लेकर अखाड़ा परिषद ने अच्छा बताया है। परिषद के अध्यक्ष श्री महंत नरेंद्र गिरि ने कहा कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के इस फैसले का स्वागत करते हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले महाकुंभ को लेकर 12 तारीख में मुख्यमंत्री से वार्ता की जाएगी। जिसमें महाकुंभ के लिए निर्माण कार्य शीघ्र शुरू करने व अतिक्रमण हटाने की मांग की जाएगी।