Wednesday, February 25, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड अंत्योदय राशन कार्डधारकों को साल में 3 रसोई गैस सिलिंडर मुफ्त देने...

अंत्योदय राशन कार्डधारकों को साल में 3 रसोई गैस सिलिंडर मुफ्त देने का आदेश हुआ जारी।

 

देहरादून – प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में फैसला होने के बाद बृहस्पतिवार को शासन ने अंत्योदय परिवारों को साल में तीन गैस सिलेंडर मुफ्त देने का आदेश जारी कर दिया। उत्तराखंड के एक लाख 84 हजार से अधिक अंत्योदय राशन कार्डधारकों को साल में रसोई गैस के तीन सिलिंडर मुफ्त मिलेंगे। आदेश के मुताबिक मुफ्त गैस सिलिंडर के लिए लाभार्थी के पास अंत्योदय राशन कार्ड होना जरूरी है। मुफ्त गैस भरवाने की सुविधा जनपद के जिलापूर्ति अधिकारी के माध्यम से प्रदान की जाएगी। जिलापूर्ति अधिकारी क्षेत्र की संबंधित गैस एजेंसी को अंत्योदय कार्डधार की सूची उपलब्ध कराएंगे। जिसके बाद संबंधित गैस एजेंसी द्वारा अंत्योदय कार्डधारकों को इस वित्तीय वर्ष में अप्रैल से जुलाई के बीच पहला, अगस्त से नवंबर के बीच दूसरा और दिसम्बर 2022 से मार्च 2023 के बीच तीसरा गैस सिलिंडर मुफ्त भरवाने की सुविधा मिलेगी।

शासनादेश के मुताबिक संबंधित गैस एजेंसी द्वारा अंत्योदय कार्डधारकों को मुफ्त रिफिल गैस सिलिंडर उपलब्ध कराने के बाद जुलाई एवं मार्च के अंत में बिल का प्रमाण व लाभार्थी का स्वप्रमाणित निर्धारित घोषणा पत्र जिलापूर्ति अधिकारी को उपलब्ध कराया जाएगा। इसके बाद जिला पूर्ति अधिकारी नियमानुसार गैस एजेंसी को इसका भुगतान करेंगे। जिलापूर्ति अधिकारियों को इसके लिए बजट की धनराशि आयुक्त खाद्य द्वारा उपलब्ध कराई जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2