Homeराज्यउत्तराखण्डअंतर्राष्ट्रीय कुश्ती कोच पवन शर्मा ने कहा - श्री गुरु राम राय...

अंतर्राष्ट्रीय कुश्ती कोच पवन शर्मा ने कहा – श्री गुरु राम राय अखाड़े पर आपराधिक तत्वों का कब्जा !

देहरादून। अब श्री गुरु राम राय के अखाड़े की जमीन पर पहलवान भी उतर आए हैं। पहलवान पवन कुमार शर्मा जो कुश्ती अंतर्राष्ट्रीय कोच है ने एक पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि श्री गुरु राम राय अखाड़े की भूमि पर आपराधिक तत्व गु्रप बनाकर कब्जे का प्रयास कर रहे हैं। विरोध करने पर हमला भी करने पर आमादा है। श्री शर्मा ने कहा कि गुरु राम राय का अखाड़ा जिसने देश को अच्छे-अच्छे पहलवान दिए हैं की जमीन पर कब्जे का प्रयास किया जा रहा है। यह प्रयास असामाजिक तत्व कर रहे हैं। श्री शर्मा ने बिना नाम लिए कहा कि इन असामाजिक तत्वों में श्री गुरु राम राय अखाड़े का कोई पहलवान शामिल नहीं है।
उन्होंने कहा कि यदि अखाड़े का कोई पहलवान इस संपत्ति कब्जाने में शामिल होगा तो उसको अखाड़े से निरस्त कर दिया जाएगा। कुश्ती कोच पवन शर्मा ने कहा कि दरबार साहिब का अखाड़ा वर्षों से पहलवानों का प्रिय रहा है लेकिन अब जानबूझकर इस अखाड़े को ही खत्म करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने मीडिया से कहा कि यदि इन अपराधियों का विरोध करने के बाद मुझे पर कोई हमला होता है तो यह समझा जाए कि इन्हीं भूमाफियाओं द्वारा घटना को अंजाम दिया गया है। इस अवसर पर श्री शर्मा के साथ कई अन्य लोग भी शामिल थे।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular