Thursday, March 5, 2026
Home राज्य दिल्ली ममता बनर्जी ने अमित शाह से की मुलाकात, कहा- NRC से डरे...

ममता बनर्जी ने अमित शाह से की मुलाकात, कहा- NRC से डरे हुए हैं लोग, नागरिकों को न करें परेशान……

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। अमित शाह से मुलाकात के दौरान उन्होंने एनआरसी को लेकर चिंता जताई। इससे पहले बुधवार को ममता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान ममता ने पीएम मोदी को बंगाल आने का न्योता भी दिया। ममता के बदले रुख का भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने स्वागत किया है।

गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद ममता बनर्जी ने कहा, ‘मैं पहली बार गृह मंत्री मिली. मेरा अक्सर दिल्ली आना नहीं होता। कल मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मिली थी। यह मुलाकात गृह मंत्री के साथ संवैधानिक दुरुपयोग समेत कई मामलों को लेकर हुई।’ममता ने गृह मंत्री से मुलाकात के दौरान एनआरसी का मामला भी उठाया। उन्होंने कहा, ‘मैंने उन्हें एक पत्र सौंपा है। मैंने एनआरसी से बाहर किए गए 19 लाख लोगों के बारे में बात भी। इन लोगों में कई बंगाली, गोरखा और हिंदी बोलने वाले लोग भी शामिल हैं। सही नागरिकों को मौका दिया जाना चाहिए। मैं यहां कई मसलों पर चर्चा के लिए आई थी।’ उन्होंने कहा कि एनआरसी से लोग डरे हुए हैं और नागरिकों को परेशान नहीं किया जाना चाहिए।ममता ने आगे बताया कि गृह मंत्री ने पश्चिम बंगाल में एनआरसी के मामले में कुछ नहीं कहा है। गृह मंत्री ने हमारी सारी बातों को ध्यान से सुना, मुझे लगता है कि वह पॉजिटिव रोल प्ले करेंगे। उन्होंने (शाह) ने भरोसा दिलाया है कि इस मसले पर वह गौर करेंगे।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2