Homeराज्यउत्तराखण्डभाजपा विधायक के बिगड़े बोल, अफसर को कहा "जूता मारूंगा"

भाजपा विधायक के बिगड़े बोल, अफसर को कहा “जूता मारूंगा”

इन दिनों देहरादून में सीवर-पेयजल लाइन बिछाई जा रही हैं लेकिन एडीबी की सुस्त कार्यप्रणाली को लेकर जनता में रोष दिख रहा है और जब इसका पता विधायक जी को लगा तो उनका अधिकारियों पर गुस्सा फूट पड़ा।

धरने पर बैठे विधायक हरबंस कपूर
धरने पर बैठे विधायक हरबंस कपूर

भाजपा के वरिष्ट और देहरादून कैंट से विधायक हरबंस कपूर ने शुक्रवार को संजय कॉलोनी में एडीबी के खिलाफ धरने पर बैठ गए। उनको मानाने के लिए मौके पर कुछ अफसर भी पहुंचे उन्होंने विधायक को आश्वासन दिया कि एक हफ्ते में व्यवस्था सुधर जाएगी। परन्तु जनता के बीच बैठे विधायक का पारा गरम था और गरम भी इतना कि उन्होंने अफसर को कह डाला- ‘गलत बयानी की तो जूता मारूंगा।’

यह सब तब हुआ जब क्षेत्र के लोगो ने अपनी परेशानी हरबंस कपूर को बताई, बस फिर क्या था कपूर कुर्सी लेकर वही खुदी हुई सडक पर बैठ गए और अफसरों को बुलवा लिया, कपूर ने अधिकारियों से कहा कि पानी की लाइन डालने के बाद कनेक्शन क्यों नहीं जोड़े। एक महीने से पीने का पानी सड़कों पर क्यों बह रहा है। अधिकारियो के पास विधायक हरबंस कपूर की बात का जवाब नहीं था वैसे पूरे मामले के बाद रजवार ने एक सप्ताह में सभी समस्याओं को दूर करने का आश्वासन दिया।

सौजन्य से : हिंदुस्तान 

RELATED ARTICLES

1 COMMENT

  1. Изучаешь языки? английский онлайн обучение в YES Center — удобный формат для тех, кто ценит своё время. Занимайтесь из дома по гибкому графику с опытными преподавателями. Интерактивные уроки и живое общение помогают двигаться к цели без поездок и пробок.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular