Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट घोषित, जानिए किसने मारी बाज़ी

उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट घोषित, जानिए किसने मारी बाज़ी

उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की ओर से सुबह 11 बजे बोर्ड के सभापति आरके कुंवर द्वारा आज हाइस्कूल और इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम घोषित किया जा चुका है।

उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट घोषित, जानिए किसने मारी बाज़ी

छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट http://ubse.uk.gov.in/ पर या फिर अमर उजाला की वेबसाइट http://results.amarujala.com पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

उत्तराखंड बोर्ड का इस बार का दसवीं का रिजल्ट 73.6 प्रतिशत रहा और कक्षा 12 वीं का ‌रिजल्ट 78.89 प्रतिशत रहा।

किसने किया उत्तराखंड बोर्ड में टॉप 

कक्षा दसवीं मेंआयशा गौरी ने 492 अंक प्राप्त कर उत्तराखंड टॉप किया, वह रुद्रप्रयाग से है, वहीं, जसपुर के हर्षवर्धन ने 98. 2 प्रतिशत के साथ दूसरा स्‍थान प्राप्त किया।

12वीं में एसवीएमआईसी श्रीकोट गंगनाली इंटर कॉलेज पौड़ी गढ़वाल के छात्र ने 475 अंक के साथ 95 प्रतिशत लाकर उत्तराखंड टॉप किया। वहीं, जसपुर के आकाशदीप वत्सल ने 94.8 प्रतिशत के साथ प्रदेश में दूसरा स्‍थान प्राप्‍त किया।
इस वर्ष हाइस्कूल में 1,53,814 विद्यार्थी और इंटरमीडिएट में 1,33,417 विद्यार्थी पंजीकृत थे ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular